भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लड़की क्या जाने / देवनीत / रुस्तम सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवनीत |अनुवादक=रुस्तम सिंह |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
इस्तेमाल करता रहूँगा बर्तन | इस्तेमाल करता रहूँगा बर्तन | ||
और उसके ख़ाली होने तक जीता रहूँगा । | और उसके ख़ाली होने तक जीता रहूँगा । | ||
+ | |||
+ | '''मूल पंजाबी भाषा से अनुवाद : रुस्तम सिंह''' | ||
</poem> | </poem> |
23:10, 11 अक्टूबर 2022 के समय का अवतरण
सुबह-सुबह छोटी सी लड़की
मेरे घर
दूध का भरा लोटा देने
आती है
मैं दूध को ख़ाली बर्तन में उड़ेलता हूँ
देखता हूँ धीरे-धीरे हिल रहा है दूध
मुझे मेरे ज़िन्दा होने का
पता चलता है
अब मैं सारा दिन
इस्तेमाल करता रहूँगा बर्तन
और उसके ख़ाली होने तक जीता रहूँगा ।
मूल पंजाबी भाषा से अनुवाद : रुस्तम सिंह