भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"अजगरी शुभ कामनाएँ /रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
− | |||
− | |||
− | |||
− | |||
− | |||
− | |||
{{KKGlobal}} | {{KKGlobal}} | ||
{{KKRachna | {{KKRachna |
23:39, 3 नवम्बर 2022 के समय का अवतरण
लो पोथियाँ हमने पुरानी
ताक पर रख दी
धूल झाड़ी खूब हमने
अपने मिटे इतिहास की।
मन रँगाने के लिए थे
कुछ कदम ही
हम चले
छेड़ दी चर्चा किसी ने
फिर देख लो संन्यास की ।
घूँट भर की
प्यास केवल
और जंगल में कुँआँ
किसी द्वार पर
दस्तक न दी
और न माँगी दुआ
अभिशाप काँधे पर लिये
अँजुरी- भरे उपहास की।
पोटली में थीं नहीं
अजगरी शुभकामनाएँ
अपने लिए तो कोष में
थी सिर्फ़ वंचनाएँ
हम दूसरों को भला
देते सज़ा क्यों प्यास की।