भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यह दिन भी बीत गया / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' |अनुवा...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
04:16, 15 नवम्बर 2022 के समय का अवतरण
और दिवस की तरह आज
यह दिन भी बीत गया।
थके हुए जीवन का गागर
कुछ तो रीत गया।।
बड़े सवेरे हम आए थे
यहाँ पर खाली हाथ।
दिनभर भटके कंकड़ बीने
बहुत लोग रहे साथ।।
शाम हुई चल दिए अकेले।
संग न मीत गया।।
पीछे मुड़कर हमने देखा
सब जाने-पहचाने
सारे रिश्ते फेंक किनारे
बन बैठे अनजाने
जब हम समझे दुनिया का सच,
तब मन जीत गया।।
(19-3-99ः आकाशवाणी अम्बिकापुर 6-6-99, तारिका अक्टूबर 2010)