भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"खिल गए फूल पलाश के / रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रामेश्वर काम्बोज 'हिमांशु' }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
|||
पंक्ति 41: | पंक्ति 41: | ||
न बुझी प्यास मिली जो इसको | न बुझी प्यास मिली जो इसको | ||
न बीते दिन बनवास के। | न बीते दिन बनवास के। | ||
− | '''(20 | + | -0-'''(20 जून 2011)''' |
</poem> | </poem> |
09:47, 28 दिसम्बर 2022 के समय का अवतरण
निर्जल घाटी के सीने पर
आखर लिख दिये प्यास के ।
जंगल में भी शीश उठाकर
खिल गए फूल पलाश के ।
निर्गन्ध कहकरके ठुकराया
मन की पीर नही जानी
छीनी किसने सारी खुशबू
बात न इतनी पहचानी
इसकी भी साथी थी खुशबू
दिन थे कभी मधुमास के ।
पाग आग की सिर पर बाँधे
कितना कुछ यह सहता है
तपता है चट्टानों में भी
कभी नहीं कुछ कहता है
सदियाँ बीती पर न बीते
अभागे दिन संन्यास के ।
यह योगी का बाना पहने
बस्ती में आता कैसे
कितना दिल में राग रचा है
सबको बतलाता कैसे
धोखा इसने जग से खाया
जल गए अंकुर आस के ।
इसकी पीड़ा थी एकाकी
सुनता क्या बहरा जंगल
इसके आँसू दिखते कैसे
मिलता कैसे इसको जल
न बुझी प्यास मिली जो इसको
न बीते दिन बनवास के।
-0-(20 जून 2011)