भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"मुक्ति का रास्ता / चार्ल्स बुकोवस्की / यादवेन्द्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चार्ल्स बुकोवस्की |अनुवादक= यादव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 22: | पंक्ति 22: | ||
लेकिन जितनी भी होगी | लेकिन जितनी भी होगी | ||
अन्धियारे को हरा तो देगी ही । | अन्धियारे को हरा तो देगी ही । | ||
+ | |||
+ | '''अँग्रेज़ी से अनुवाद : यादवेन्द्र''' | ||
</poem> | </poem> |
22:14, 13 जनवरी 2023 के समय का अवतरण
तुम्हारी ज़ि्न्दगी किसी और की नहीं
तुम्हारी है
इसे कभी उदासी घेरे
तो भी
किसी को यूँ ही थमा नहीं देना
हमेशा चौकस रहो
मुक्ति का रास्ता ज़रूर होगा
कहीं न कहीं रोशनी तो होगी
तुम्हें दिख जाएगी
मुमकिन है उसमें उतनी आभा न हो
लेकिन जितनी भी होगी
अन्धियारे को हरा तो देगी ही ।
अँग्रेज़ी से अनुवाद : यादवेन्द्र