"हेमलेट / बरीस पास्तेरनाक / हरिवंश राय बच्चन" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=बरीस पास्तेरनाक | |रचनाकार=बरीस पास्तेरनाक | ||
− | |अनुवादक= | + | |अनुवादक=हरिवंश राय बच्चन |
|संग्रह= | |संग्रह= | ||
}} | }} |
15:00, 22 मार्च 2023 के समय का अवतरण
शोर बन्द हो गया । मंच पर मैं हाज़िर हूँ,
दरवाज़े के पास खड़ा हो सोच रहा हूँ,
दूरागत प्रतिध्वनियाँ सुनता,
मेरे जीवन में जो कुछ घटनेवाला है ।
रात अन्धेरी मेरी ओर चली आती है,
शत-शत नाट्य-घरों में होती;
परम पिता, यदि सम्भव हो तो,
अबकी बार ज़हर का प्याला पड़े न पीना ।
दुर्निवार्य उद्देश्य तुम्हारा मान्य मुझे है,
मैं अपनी भूमिका अदा करने को तत्पर,
किन्तु यह नया नाटक, मैं नव अभिनेता हूँ,
एक बार मुझको अपना होकर जीने दो ।
आह ! जानता हूँ अंकों का क्रम निश्चित है,
नियत अन्त से बचना सम्भव कभी नहीं है,
मैं एकाकी हूँ, पाखण्डी-दल रचता है ताना-बाना ।
(फँसना होगा !)
- अपना जीवन जीना ऐसा सरल नहीं है
जैसे खेत पार कर जाना !
- अन्तिम वाक्य एक रूसी कहावत है।
अँग्रेज़ी से अनुवाद : हरिवंश राय बच्चन
लीजिए, अब यही कविता मूल रूसी भाषा में पढ़िए
Борис Пастернак
Стихотворение из романа «Доктор Живаго»
Гул затих. Я вышел на подмостки.
Прислонясь к дверному косяку,
Я ловлю в далеком отголоске
Что случится на моем веку.
На меня наставлен сумрак ночи
Тысячью биноклей на оси.
Если только можно, Авва Отче,
Чашу эту мимо пронеси.
Я люблю твой замысел упрямый
И играть согласен эту роль.
Но сейчас идет другая драма,
И на этот раз меня уволь.
Но продуман распорядок действий,
И неотвратим конец пути.
Я один, все тонет в фарисействе.
Жизнь прожить — не поле перейти.
1946