भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ऐ लड़की / महेंद्र नेह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=महेंद्र नेह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
16:56, 29 मार्च 2023 के समय का अवतरण
ऐ लड़की !
ऐ लड़की !
तू प्यार के धोखे में मत आ
ऐ लड़की !
तू जिसे प्यार समझे बैठी है
वह और कुछ है
प्यार के सिवा
ऐ लड़की !
तूने अपने पाँव नहीं देखे
तूने अपनी बाँहें नहीं देखीं
तूने मौसम भी तो नहीं देखा
ऐ लड़की !
तू प्यार कैसे करेगी?
ऐ लड़की !
तू अपने पाँवों में बिजलियाँ पैदा कर
ऐ लड़की !
तू अपनी बाँहों में पँख उगा
ऐ लड़की !
तू मौसम को बदलने के बारे में सोच
ऐ लड़की !
तू प्यार के धोखे में मत आ ।