भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"कितने अनपढ़ भी हैं देखे कबीर होते हैं / डी. एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=आईना-दर-आईना }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
छो (Dkspoet ने कितने अनपढ़ भी हैं देखे कबीर होते है / डी. एम. मिश्र पृष्ठ [[कितने अनपढ़ भी हैं देखे कबीर होत...)
(कोई अंतर नहीं)

22:00, 16 मई 2023 का अवतरण

कितने अनपढ़ भी हैं देखे कबीर होते हैं
ग़रीब लोग भी दिल के अमीर होते हैं।

ऐसे बच्चे भी हैं एकलव्य सरीखे यारो
जो , ज़माने के लिए इक नज़ीर होते हैं।

कभी घायल नहीं हुए तो आप क्या जानें
हृदय को बेधने वाले भी तीर होते हें।

इसी को दोस्तो जम्हूरियत कहा जाता
चोर -उचक्के भी देश के वज़ीर होते हैं ।

जिसे भी देखिये वो ऑख मॅूद लेता है
न जाने क्यों हमीं इतने अधीर होते हैं।

लीक से हट के चलोगे तो लोग बोलेंगे
लोग सदियों से पीटते लकीर होते है।