भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बहुसँख्यक बनाम अल्पसँख्यक / कमल जीत चौधरी" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कमल जीत चौधरी |अनुवादक= |संग्रह= }} {{K...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:57, 17 मई 2023 के समय का अवतरण
तुम कहते हो
जहाँ हिन्दू बहुसँख्यक थे
मुस्लिम लूटे
मस्ज़िद - मक़बरे टूटे
सलमा नूरां के भाग फूटे
मैं कहता हूँ
जहाँ मुस्लिम बहुसँख्यक थे
हिन्दू लूटे
मंदिर शिवाले टूटे
सीता गीता के भाग फूटे
...
यह सच है
अपने अपने दड़बों में
हम ताक़त दिखा गए
पर खेत बाज़ार सड़क फैक्टरी
जहाँ हम दोनों बहुसंँख्यक थे
अल्प से मात खा गए ...