भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"पुराने घर में / रैनेर मरिया रिल्के / अनिल जनविजय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रैनेर मरिया रिल्के |अनुवादक=अनिल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
प्राग शहर एक बड़े से घेरे में । | प्राग शहर एक बड़े से घेरे में । | ||
किसी जादुई चाल से | किसी जादुई चाल से | ||
− | काला झुटपुटा | + | काला झुटपुटा फैलता जा रहा है |
बाहर सड़कों पर । | बाहर सड़कों पर । | ||
13:45, 18 मई 2023 के समय का अवतरण
मैं अपने पुराने घर में हूँ
बाहर खिड़की के
बिखरा पड़ा है
प्राग शहर एक बड़े से घेरे में ।
किसी जादुई चाल से
काला झुटपुटा फैलता जा रहा है
बाहर सड़कों पर ।
अपने गुम्बदों को आसमान में उठाए
वहाँ कोने में खड़ा है
सन्त निकोलस महागिरजाघर
चमक रहा है हरी काई से ढका ।
बत्तियाँ टिमटिमा रही हैं
बरस रहा है नीला कुहरा
सब कुछ ख़ामोश हो चुका है
शहर के सन्नाटे में ।
अचानक मुझे लगता है
इस पुराने घर में
अदृश्य रूप से कोई
फुसफुसाकर मुझसे कहता है —
आमीन !
रूसी से अनुवाद : अनिल जनविजय