भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"युद्ध के बीच / शंकरानंद" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शंकरानंद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:19, 28 मई 2023 के समय का अवतरण
शुरू में कुछ पता नहीं चलता
युद्ध की घोषणा करने वाले
अपने हथियारों का परीक्षण और
इस्तेमाल साथ-साथ करते हैं
गोलीबारी में मरने वाले लोग
कितने होते हैं
इसका सिर्फ़
अनुमान लगाया जा सकता है
तबाह होते हैं स्कूल
तबाह होते हैं अस्पताल
तबाह होती बस्तियाँ
तबाह होते हैं घर
युद्ध से कुछ नहीं बचता
ये और बात है कि इसका एहसास
युद्ध ख़त्म होने के बाद होता है
तब तक बहुत देर हो चुकी होती है ।