भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"हिरना खोज रहा कस्तूरी / सुरेन्द्र सुकुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरेन्द्र सुकुमार |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:47, 31 मई 2023 के समय का अवतरण

हिरना खोज रहा कस्तूरी

वन - वन में खूब ही भटके
शूल - धूल में मरुथल अटके
बून्द - बून्द पानी को तरसे
अपना थूक गले में गटके
लगा रहा अब जंगल में फेरी

हिरना खोज रहा कस्तूरी

हाल यही तो अपना भी है
जग तो एक सपना भी है
राम विराजें अपने अन्दर
विरथा माला जपना भी है
झूठी है जो मन्दिर में मूरत हेरी

हिरना खोज रहा कस्तूरी