भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जेनोसाइड / मीता दास" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Neeraj Daiya (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मीता दास |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> आती है...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
04:57, 3 जुलाई 2023 के समय का अवतरण
आती हैं खबरें हत्याओं की
आए दिन
मीडिया उछालता है
माफिया के मानिंद
और सब सोये रहते हैं
चद्दर तान
इक्के-दुक्के बहस
रैली
नाकाम
जहर बुझे तीर चलती हैं
प्रगतिवाद, वाम, दाम
धेले भर आंसू
चीत्कार
और लूटा/ पिटा
मानववाद मर जाता है।