भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमें मुमराह करके क्या पता वो कब निकल जाये / डी .एम. मिश्र" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम. मिश्र |संग्रह=ग़ज़ल संचयन /...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:06, 10 जुलाई 2023 के समय का अवतरण
हमें मुमराह करके क्या पता वो कब निकल जाये
बड़ा वो आदमी है क्या ठिकाना कब बदल जाये
ज़रूरी हो जहाँ दूरी बना करके रहा करिये
किसी मासूम को कब छिपकली गप से निगल जाये
दग़ा देकर गया जो वो तो पहले से पराया था
पता चलता नही कब आँख का काजल निकल जाये
इसे दीवानगी कहते उसे बस रोशनी दिखती
मगर ये कौन बतलाये कि परवाना सँभल जाये
बहुत सोचोगे तो तुमसे मुहब्बत हो न पायेगी
वो दिल ही क्या न जो उसकी अदाओं पर मचल जाये
उसे मौका मिले तो वो जुबां भी काट ले मेरी
यही वो चाहता है, बस ज़ुबाँ मेरी फिसल जाये
ख़ु़दा या तो यही कर दे किनारे पर लगे कश्ती
ख़ु़दा या फिर यही कर दे कि साहिल ही बदल जाये