"एक शहर को छोड़ते हुए-5 / उदय प्रकाश" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदयप्रकाश |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> अच्...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=उदयप्रकाश | |रचनाकार=उदयप्रकाश | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=कवि ने कहा / उदय प्रकाश |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
17:35, 10 अगस्त 2023 के समय का अवतरण
अच्छा हो अगर
हम इस शहर की सबसे ऊँची और खुली छत पर
खड़े होकर पतंग उड़ाएँ ।
और हम ज़ोर-ज़ोर से हँसें
कि देख लो हम अभी भी हँस सकते हैं इस तरह
और गाएँ अपने पूरे गले से
कि जान लो हम गा भी रहे हैं
और नाचें पूरी ताक़त-भर
कि लो देखो
और पराजित हो जाओ ।
हम इस शहर की
सबसे ऊँची और
सबसे खुली छत पर दोनों जन
और वहाँ से चीख़ें, एक दूसरे के पीछे दौड़ें
किलकारी मारें, कूदें और ढेर सारी रंगीन पन्नियाँ
हवा में उड़ा दें ।
इतना कपास बिखेर दें
शहर के ऊपर
कि फुहियाँ ही फुहियाँ दिखें सब तरफ़ ।
फिर हम उतरें
और रानी कमला पार्क के बूढ़े पीपल को
ज़ोर से पकड़कर हिला दें, फिर पैडल वाली
नाव लेकर तालाब के पानी को मथ डालें
इतना हिलोड़ दें
कि वह फुहार बन जाए
और हमारे गुस्से की तरह
सारे शहर पर बरस जाए ।
ताप्ती, चलो
फिर दूरबीन से देखें
कि शहर के सारे संपन्न और संभ्रांत लोग
कितने राख हो चुके हैं
और उनकी भौंहों में कितना
कोयला जमा हो चुका है ।