भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"एक शहर को छोड़ते हुए-8 / उदय प्रकाश" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=उदयप्रकाश |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poem> यह ठ...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=उदयप्रकाश | |रचनाकार=उदयप्रकाश | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=कवि ने कहा / उदय प्रकाश |
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} |
17:37, 10 अगस्त 2023 के समय का अवतरण
यह ठीक है
कि बहुत मामूली बहुत
साधारण-सी है यह हमारी लड़ाई
जिसमें जूझ रहे हैं हम
प्राणपन के साथ
और गहरे घावों से भर उठा है हमारा शरीर
हमारी आत्मा
इस विकट लड़ाई को
कोई क्या देखेगा हमारी अपनी आँखों से ?
निकालेंगे एक दिन लेकिन
हम साबुत इस्पात की तरह पानीदार
तपकर इस कठिन आग में से
अगले किसी महासमर के लिए ।