भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लबों पे इश्क़ का दावा हज़ार दिल में शकूक / अमीता परसुराम मीता" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमीता परशुराम मीता |अनुवादक= |संग...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:35, 11 अगस्त 2023 के समय का अवतरण
लबों पे इश्क़ का दावा हज़ार दिल में शकूक1
क्या इस तरह भी मोहब्बत निभाई जाती है?
वो एक लम्हा जिसे आप ले के आये थे
वो एक याद न भूले भुलाई जाती है
अजीब उनको गिला है कहीं नहीं मैंने
वो दिल की बात जो दिल से निभाई जाती है
वो आग जिसकी तपिश रूह तक पहुँचती है
कोई बताए वो कैसे बुझाई जाती है
वो याद आज भी शादाब2 दिल के सहरा3 में
वो महकी याद न दिल से मिटाई जाती है
1. बहुत सारे शक 2. हरा-भरा 3. रेगिस्तान