"प्रभुता के घर जन्मे / मुकुट बिहारी सरोज" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मुकुट बिहारी सरोज |संग्रह= }} {{KKCatGeet}} <poem> प्रभुता के …) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
{{KKCatGeet}} | {{KKCatGeet}} | ||
<poem> | <poem> | ||
+ | इन्हें प्रणाम करो ये बड़े महान हैं | ||
+ | |||
प्रभुता के घर जन्मे समारोह ने पाले हैं | प्रभुता के घर जन्मे समारोह ने पाले हैं | ||
इनके ग्रह मुँह में चाँदी के चम्मच वाले हैं | इनके ग्रह मुँह में चाँदी के चम्मच वाले हैं | ||
पंक्ति 11: | पंक्ति 13: | ||
ये शुमार होकर ही मानेंगे अवतारों में | ये शुमार होकर ही मानेंगे अवतारों में | ||
− | ये तो बड़ी कृपा है जो ये दिखते भर | + | ये तो बड़ी कृपा है जो ये दिखते भर इंसान हैं । |
इन्हें प्रणाम करो ये बड़े महान हैं । | इन्हें प्रणाम करो ये बड़े महान हैं । | ||
− | + | दन्तकथाओं के उद्गम का पानी रखते हैं | |
यों पूँजीवादी तन में मन भूदानी रखते हैं | यों पूँजीवादी तन में मन भूदानी रखते हैं | ||
होगा एक तुम्हारा इनके लाख-लाख चेहरे | होगा एक तुम्हारा इनके लाख-लाख चेहरे |
15:19, 29 अगस्त 2023 के समय का अवतरण
इन्हें प्रणाम करो ये बड़े महान हैं
प्रभुता के घर जन्मे समारोह ने पाले हैं
इनके ग्रह मुँह में चाँदी के चम्मच वाले हैं
उद्घाटन में दिन काटे, रातें अख़बारों में,
ये शुमार होकर ही मानेंगे अवतारों में
ये तो बड़ी कृपा है जो ये दिखते भर इंसान हैं ।
इन्हें प्रणाम करो ये बड़े महान हैं ।
दन्तकथाओं के उद्गम का पानी रखते हैं
यों पूँजीवादी तन में मन भूदानी रखते हैं
होगा एक तुम्हारा इनके लाख-लाख चेहरे
इनको क्या नामुमकिन है ये जादूगर ठहरे
इनके जितने भी मकान थे वे सब आज दुकान हैं ।
इन्हें प्रणाम करो ये बड़े महान हैं ।
ये जो कहें प्रमाण करें जो कुछ प्रतिमान बने
इनने जब-जब चाहा तब-तब नए विधान बने
कोई क्या सीमा नापे इनके अधिकारों की
ये खुद जन्मपत्रियाँ लिखते हैं सरकारों की
तुम होगे सामान्य यहाँ तो पैदाइशी प्रधान हैं ।
इन्हें प्रणाम करो ये बड़े महान हैं ।