भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पहले अपना चेहरा रख / डी. एम मिश्र" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=डी. एम मिश्र |संग्रह=आईना-दर-आईना }}...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
पंक्ति 28: पंक्ति 28:
  
 
लेागों की बातें भी सुन
 
लेागों की बातें भी सुन
मगर फै़सला अपना रख।
+
लेकिन निर्णय अपना रख।
 
</poem>
 
</poem>

19:18, 12 सितम्बर 2023 का अवतरण

पहले अपना चेहरा रख
फिर कोर्इ आईना रख।

हर इन्साँ में कमियाँ हैं
मगर इरादा अच्छा रख।

सहरा भी सूखा न रहे
पानी आँख में इतना रख।

सूरज उगने वाला है
खिड़की का मुँह सीधा रख।

देख मगर उन तारों को
लक्ष्य हमेशा ऊँचा रख।

क्या रक्खा मंदिर मस्जिद में
घर में ईश्वर अल्ला रख ।

कुन्दन भी तारीफ़ करे
ख़ुद को इतना सच्चा रख।

लेागों की बातें भी सुन
लेकिन निर्णय अपना रख।