भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"यहाँ / नेहा नरुका" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नेहा नरुका |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
13:48, 17 मार्च 2024 के समय का अवतरण
यहाँ
काम करना मुश्किल
घर में रहना मुश्किल
सड़क पर निकलना मुश्किल
स्कूल में पढ़ना मुश्किल
मैदान में खेलना मुश्किल
ताक़त के ख़िलाफ़ बोलना मुश्किल
मुश्किल, मुश्किल, मुश्किल
यहाँ हर दिमाग़ में
स्त्रीद्वेष और यौनकुण्ठा भरी पड़ी है
और कब तक भरी रहेगी,
कुछ कहा नहीं जा सकता ।
यहाँ हर रोज़
एक नया बृजभूषण
पैदा होता है
और फिर वह
विश्वगुरु होने का
दम्भ भी भरता है ।