"कहे सतलुज का पानी / सुरजीत पातर / योजना रावत" के अवतरणों में अंतर
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सुरजीत पातर |अनुवादक=योजना रावत |...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 6: | पंक्ति 6: | ||
}} | }} | ||
{{KKCatKavita}} | {{KKCatKavita}} | ||
+ | [[Category:पंजाबी भाषा]] | ||
<poem> | <poem> | ||
कहे सतलुज का पानी | कहे सतलुज का पानी | ||
पंक्ति 45: | पंक्ति 46: | ||
हम माँगते हैं ख़ैर, सुबह शाम कहना | हम माँगते हैं ख़ैर, सुबह शाम कहना | ||
जी सलाम कहना ! | जी सलाम कहना ! | ||
+ | |||
+ | '''पंजाबी से अनुवाद : योजना रावत''' | ||
</poem> | </poem> |
13:54, 13 जुलाई 2024 के समय का अवतरण
कहे सतलुज का पानी
कहे ब्यास की रवानी
अपनी लहरों की ज़ुबानी
हमारा झेलम चिनाब को सलाम कहना
हम माँगते हैं ख़ैर, सुबह शाम कहना
जी सलाम कहना !
रावी इधर भी बहे
रावी उधर भी बहे
ले जाती कोई सुख का सन्देश सा लगे
इसकी चाल को प्यार का पैग़ाम कहना
हम माँगते हैं ख़ैर, सुबह शाम कहना
जी सलाम कहना !
जहाँ सजन के क़दम
जहाँ गूँजते हैं गीत
जहाँ उगती है प्रीत
वही जगह है पुनीत
उन्हीं जगहों को हमारा प्रणाम कहना
हम माँगते हैं ख़ैर, सुबह शाम कहना
जी सलाम कहना !
जब मिलना तो मिलना
गहरा प्यार लेकर
जब बिछड़ना तो
मिलने का इक़रार लेकर
किसी शाम को न अलविदा की शाम कहना
हम माँगते हैं ख़ैर, सुबह शाम कहना
जी सलाम कहना !
दीवारें हों और ऊपर तस्वीरें
सुंन्दर भी हों दीवारें
पर अन्धी न हों
दरवाज़े - खिड़कियाँ भी हों
दरस - परस का भी रहे इन्तज़ाम कहना
हम माँगते हैं ख़ैर, सुबह शाम कहना
जी सलाम कहना !
पंजाबी से अनुवाद : योजना रावत