भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"वैष्णव जन / राहुल शिवाय" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राहुल शिवाय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
10:46, 15 अगस्त 2024 के समय का अवतरण
पीर परायी समझ नहीं
पाया अंतरमन
खोज रहा हूँ आज वैष्णवों में
वैष्णव जन
निंदक नियरे रखने वाले
निंदा के पर्याय हो गये
कैसे परहित जीने वाले
स्वार्थ जनित अभिप्राय हो गये
सत्यमेव जयते का स्वर है
कितना निर्धन
वैष्णव जन के मानक कब थे
आडम्बर, पाहन-मन, नारे
सत्य-अहिंसा, सद्भावों के
वैष्णव बनकर रहे किनारे
चिंता होगी तब तो मन
कर पाएगा चिंतन
अमृतकाल तरेगा तब ही
जब वैष्णव जन के दर्शन हों
चित्त रखे सम्यक की तृष्णा
हरि-मन के जब वैष्णव जन हों
बापू के सपनों का भारत
भूला भाव-भजन।