भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"पकी फ़सल / अष्‍टभुजा शुक्‍ल" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
(' {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अष्‍टभुजा शुक्‍ल |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

21:50, 16 सितम्बर 2024 के समय का अवतरण



पकी फ़सल
काट ले गए होते
दिन दहाड़े
आँखों के सामने
तो भी
उतना दुख नहीं होता
जितना कि
कच्ची फ़सल काटकर
छोड़ गए खेतों में
रातों रात