भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जम गई सी रात / नामवर सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नामवर सिंह |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKav...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
20:42, 24 सितम्बर 2024 के समय का अवतरण
जम गई सी रात, तम, थम - सी गई बरसात
बिजलियों के तार अँटकी सीकरों की पाँत
बात मन की घुमड़ती जैसे चबाई बात
छाँह चलती कभी आगे, कभी पीछे, साथ
हुई सहसा छाँह दो, दृग मुड़े पीछे, आह
रोशनी हँस उठी, फड़के पँख, खड़के पात ।