भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"से / प्रिया वर्मा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रिया वर्मा |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

00:05, 3 दिसम्बर 2024 के समय का अवतरण

वृक्ष से पत्ते गिरते हैं
वृक्षात् पत्राणि पतन्ति
से यानी अपादान कारक
मानी
पञ्चमी विभक्ति एकवचन
कोष्ठक में
अलग होने के अर्थ में

पत्ते गिरते रहेंगे
व्याकरण में
पतझड़ का मौसम हमेशा रहेगा
अलग होना समझाने के लिए