भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"उम्र के सोपान / गरिमा सक्सेना" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Rahul Shivay (चर्चा | योगदान) ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गरिमा सक्सेना |अनुवादक= |संग्रह=ब...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:57, 24 दिसम्बर 2024 के समय का अवतरण
तोतले थे बोल जो
आकार
अपना गढ़ रहे हैं
सीख ए, बी, सी,
ककहरा
वाक्य गढ़ना चाहते अब
माँ, बुआ,
पापा सहित
कुछ नया कहना चाहते अब
डगमगाते थे क़दम जो
दौड़
आगे बढ़ रहे हैं
दंतुरित मुस्कान से
वे जानते हैं
मन लुभाना
जानते हैं
तोतले संवाद से
जी को चुराना
हाव-भावों में
छपे अक्षर
निरंतर पढ़ रहे हैं
नित चपलता से नया कुछ
सीखना,
सबको बताना
तोड़ना कुछ,
जोड़ना कुछ
कुछ नया करके दिखाना
उम्र के सोपान
नित प्रतिमान गढ़कर,
चढ़ रहे हैं।