भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"दौड़ जाने दो क्षण भर / इला कुमार" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
Sneha.kumar (चर्चा | योगदान) (Added the whole Poem) |
Sneha.kumar (चर्चा | योगदान) छो (Added फ्राक) |
||
पंक्ति 28: | पंक्ति 28: | ||
मन क्यों अकुलाया | मन क्यों अकुलाया | ||
− | एक बार झूलने को तत्पर | + | एक बार झूलने को हुआ तत्पर |
पंक्ति 43: | पंक्ति 43: | ||
पर इस पल दौड़ जाने दो मुझे बाहें फैलाए | पर इस पल दौड़ जाने दो मुझे बाहें फैलाए | ||
− | फूली | + | फूली फ्राक के घेरे के संग-संग |
बचपन कि कच्ची पक्की गलियों में क्षण भर | बचपन कि कच्ची पक्की गलियों में क्षण भर |
08:53, 25 नवम्बर 2008 का अवतरण
दौड़ जाने दो क्षण भर
आपकी स्नेह भरी छांव को झुठलाती मैं
नन्हीं चिड़िया सी घर में इधर-उधर फुदक जाती मैं
पर
उसी छांव के सहारे पलती बढती
जाने कब हुयी घने वृक्ष जैसी बड़ी मैं
पता नहीं बीते कितने बरस
भूल गए क्षण, सारे के सारे, पुराने पल
इस क्षण ऊंचे लोहे के जालीदार गेट को देख
मन क्यों अकुलाया
एक बार झूलने को हुआ तत्पर
मुड़कर पीछे देखने पर ज्यों
निहारता है मुझे मीठी निगाहों से
कोई जादूगर
ना रोको नहीं मुझे
अभी क्षणांश में लौट आऊंगी
पर इस पल दौड़ जाने दो मुझे बाहें फैलाए
फूली फ्राक के घेरे के संग-संग
बचपन कि कच्ची पक्की गलियों में क्षण भर