भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"महफिल में उठ चुका है ये मसला कई दफ़े / कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास'" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास' |अन...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:47, 26 जनवरी 2025 के समय का अवतरण

महफिल में उठ चुका है ये मसला कई दफे।
वादों से उनके दिल मेरा बहला कई दफे।

जिसने बनाई पत्थरों को तोड़कर डगर,
चिकनी ज़मीन पर वही फिसला कई दफे।

चर्चे हमारी तेग के बस्ती में थे बहुत,
फिर भी हुआ है घेरकर हमला कई दफे।

अपने ही दम पर जीतकर आये हैं जंग आप,
बोला ग़लत ये आपने जुमला कई दफे।

हमको पता है ये डगर जाती कहाँ को है,
गु़जरे हैं इस शहर से हम किबला कई दफे।

घर में पनाह माँगने आया है वह ज़रूर,
मारा हुआ नसीब का पगला कई दफे।

उसके ही दोस्त ने किया धोखे़ से क़त्ल जब,
कटने के बाद उसका सर उछला कई दफे।

कायम रहा उसूल पर अपना ये दिल मगर,
‘विश्वास’ उनको देखकर मचला कई दफे।