भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"कोई भी बात बिना बात कहां होती है / कृपाशंकर श्रीवास्तव 'विश्वास'" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) ('{{KKCatGhazal}} <poem> कोई भी बात बिना बात कहां होती है रस-भरे दिल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
SATISH SHUKLA (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 23: | पंक्ति 23: | ||
अब वो 'विश्वास' हसीं रात कहां होती है | अब वो 'विश्वास' हसीं रात कहां होती है | ||
− | <poem> | + | </poem> |
00:51, 28 जनवरी 2025 के समय का अवतरण
कोई भी बात बिना बात कहां होती है
रस-भरे दिल से मुलाक़ात कहां होती है
अब न इमदाद पड़ोसी की करे है कोई
अब रकम जेब में इफ़रात कहां होती है
सिर्फ़ लफ़्ज़ों से त'अल्लुक़ है हमारा लिख दें
हम अदीबों की कोई ज़ात कहां होती है
आज धरती के कलेजे से नमी है ग़ायब
आजकल वक़्त पे बरसात कहां होती है
ये मुकद्दर है मिली मुफ़्त मुहब्बत वर्ना
वादिये इश्क़ में खैरात कहां होती है
रंग अब सिर्फ़ दिखावे का यहां चढ़ता है
सिर्फ़ पड़तीं हैं शहें मात कहां होती है
अब्र में चांद छुपा जब न निकलना चाहे
अब वो 'विश्वास' हसीं रात कहां होती है