भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तेरी खातिर / राकेश कुमार" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=राकेश कुमार |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCat...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:46, 16 फ़रवरी 2025 के समय का अवतरण

हमने सबकुछ छोड़ दिया है तेरी खातिर ।
जाने कितना दर्द, पिया है तेरी खातिर ।

वैसे तो सब लोग, हमारे अपने ही थे,
 सबसे नाता तोड़ लिया है तेरी खातिर।

मार न पाया एक, कभी मैं मक्खी-मच्छर,
अरमानों का खून, किया है तेरी खातिर ।

गली-गली में ख़ूब सुनाई देते ताने,
फिर भी लब को नित्य, सिया है तेरी खातिर ।

मिली प्रेम में मात्र, मुझे तो रुसवाई ही,
फिर भी हर पल प्रेम, ज़िया है तेरी खातिर।