भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"आशावादी / नाज़िम हिक़मत" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
पंक्ति 20: | पंक्ति 20: | ||
परमाणु रिएक्टरों और उपग्रहों के बारे में, | परमाणु रिएक्टरों और उपग्रहों के बारे में, | ||
मानव जाति की महानतम उपलब्धियों के बारे में. | मानव जाति की महानतम उपलब्धियों के बारे में. | ||
− | + | 6 दिसंबर 1958 | |
− | + | बाकू | |
'''अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल''' | '''अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल''' | ||
</poem> | </poem> |
07:56, 29 मार्च 2025 का अवतरण
जब वह छोटा था तो उसने कभी नहीं नोचे मक्खियों के पर,
न ही कभी टीन के डिब्बे बाँधे बिल्लियों की पूँछ से,
माचिस की डिब्बियों में कभी नहीं बन्द किया कीड़ों को,
न ही नष्ट किया कभी चींटियों की बाँबी को।
वह बड़ा हुआ तो
ये सारी चीज़ें उसके साथ की गईं।
जब वह मृत्युशय्या पर था
तो उसने मुझसे एक कविता सुनाने के लिए कहा,
सूरज और समुद्र के बारे में,
परमाणु रिएक्टरों और उपग्रहों के बारे में,
मानव जाति की महानतम उपलब्धियों के बारे में.
6 दिसंबर 1958
बाकू
अँग्रेज़ी से अनुवाद : मनोज पटेल