भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जिंदगी का सबब / संतोष श्रीवास्तव" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संतोष श्रीवास्तव |अनुवादक= |संग्र...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
21:59, 30 मार्च 2025 के समय का अवतरण
जाने कितने समंदर
धारे रहता है आसमान
अपनी कोख में
धरती से उसका
जाने क्या बंधन है
कि लौटा देता है
बार-बार
सारे समंदर धरती को
और हल्का हो
निहारता है
छलकती धरती को
मौसम के आने जाने तक
धरती भी तो
उमसती ,तपती
चटखती दरारों को
खामोशी से सहती
देती है आसमान को
अपना लहराता संसार
कभी नहीं मिलते दोनों
पर पाने लौटाने का
यह क्रम
दोनों निभाते आ रहे हैं
अपने जन्म से ही
उनका यह बंधन ही
मानव ज़िन्दगी का
सबब है