भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भाषा अकेली कभी नहीं गिरती / कुंदन सिद्धार्थ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुंदन सिद्धार्थ |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:57, 30 मार्च 2025 के समय का अवतरण

भाषा गिरती है
मनुष्य गिर जाता है

भाषा अकेली नहीं गिरती
उसके साथ गिर जाती है
मनुष्यता की समूची विरासत

कहते हैं कवि नरेश सक्सेना
चीज़ों के गिरने के नियम होते हैं
मनुष्यों के गिरने के
कोई नियम नहीं होते

कविवर मिलें तो पूछूँ
कि मनुष्यों के गिरने के
भले कोई नियम नहीं होते
भाषा के गिरने के नियम
जरूर होते होंगे

कहीं ऐसा तो नहीं
कि जब मनुष्य गिर जाता है
तो गिर जाती है भाषा?

क्योंकि
भाषा अकेली
कभी नहीं गिरती