भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"दायित्व-बोध / कुमार सौरभ" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कुमार सौरभ |संग्रह= }} {{KKCatKavita‎}} <poem> अव...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

14:52, 4 अप्रैल 2025 के समय का अवतरण

अवतारी पुरुषों की सत्ता
कलयुग का यह रामराज्य है
आठों याम इन्हीं का कीर्त्तन
दसों दिशा फैला महात्म्य है!

इनके आंगन में पलते जो
आँख मूंद पीछे चलते जो
हाथ जोड़ कर साथ खड़े जो
आत्मसमर्पण किये पड़े जो
पूर्णकाम हो चैन से सोवैं
कौन कबीरा को समझाए
सारी रात जगै अरु रोवै!

हम कुंभन की पाए पनहियां
घोर काल के घनानंद हैं
सत्ता से हम मुँह फेरते
सीकरी सों हमें कहा काम है।