भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इतना तनहा जीवन क्यूँ है / अभिषेक कुमार सिंह" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अभिषेक कुमार सिंह |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:43, 17 अप्रैल 2025 के समय का अवतरण
इतना तनहा जीवन क्यूँ है
सबमें इक खालीपन क्यूँ है
सूख चुके हैं आँसू सारे
फिर आँखों में सीलन क्यूँ है
अंतर्मन की ख़ामोशी में
ईच्छाओं का क्रंदन क्यूँ है
क्या है ? इस फानी दुनिया में
क्यूँ है यह सम्मोहन? क्यूँ है?
बाहर है जो कृष्ण सरीखा
अंदर से दुर्योधन क्यूँ है
प्यार माँगते फिरते हैं सब
हर प्रेमी आकिंचन क्यूँ है
संतों के सान्निध्य में जाना
यह संसार तपोवन क्यूँ है