भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"आतंक के हवाले माँ / कविता भट्ट" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कविता भट्ट |अनुवादक= |संग्रह= आज ये...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
 
पंक्ति 15: पंक्ति 15:
 
जितने रंग हैं उतनी गांठें।
 
जितने रंग हैं उतनी गांठें।
 
रेशमी धानी चूनर में,
 
रेशमी धानी चूनर में,
जितने रेशे उतने टांके।
+
जितने रेशे उतने टाँके।
  
हिम-मुकुट मां का पिघल रहा है,
+
हिम-मुकुट माँ  का पिघल रहा है,
 
आग की लपटों और बारूद की गर्मी से।
 
आग की लपटों और बारूद की गर्मी से।
 
कोई पैरों पर वार कर रहा,  
 
कोई पैरों पर वार कर रहा,  
पंक्ति 37: पंक्ति 37:
 
 
 
 
 
क्या करें हमारे घर को उसी से है
 
क्या करें हमारे घर को उसी से है
जलने का भय दिन रात हर प्रहर।
+
जलने का भय दिन- रात हर प्रहर।
 
</poem>
 
</poem>

11:46, 1 जून 2025 के समय का अवतरण

सुलग रहा मानव समाज है,
झुलस रही है मानवता।
राष्ट्र हमारा जलता निशिदिन,
इस आतंक की अग्नि में।

आज भारत माँ की साड़ी में,
जितने रंग हैं उतनी गांठें।
रेशमी धानी चूनर में,
जितने रेशे उतने टाँके।

हिम-मुकुट माँ का पिघल रहा है,
आग की लपटों और बारूद की गर्मी से।
कोई पैरों पर वार कर रहा,
और कोई रक्तरंजित कर रहा भुजाएँ ।

कोई छेद रहा हृदय को,
और कोई अंतःकरण कुरेदे।
यह अट्टाहास विकृति का प्रलय समान,
अरे! काल की यह कटु-मुस्कान।

और कितने यौवन, शैशव, प्रौढ़
चढेंगें इस बलि वेदी पर,
कितने निरपराध भूने जाएँगे
इस आतंक की ज्वाला पर
घर की चौखट के सटा बाहर
रख छोड़ा था हमने एक दीपक
सोचा था यह प्रस्फुटिक करेगा
कुछ मंद-मुस्कुराता हुआ प्रकाश
 
क्या करें हमारे घर को उसी से है
जलने का भय दिन- रात हर प्रहर।