भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"लोकतंत्र पर दोहे / वीरेन्द्र वत्स" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=वीरेन्द्र वत्स |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
23:58, 7 जून 2025 के समय का अवतरण
घर के भेदी बुन रहे षडयंत्रों का जाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
सना हुआ है रक्त से भारत माँ का भाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
टुच्चे नेता राष्ट्र की पगड़ी रहे उछाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
जाति-धर्म की रार में जीना हुआ मुहाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
कहीं खिंची तलवार है कहीं तनी है नाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
भ्रष्टाचारी कर रहे भारत को कंगाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
गाँव-गली में चौक पर गुंडे करें बवाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
कोई भूखा मर रहा कोई काटे माल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल
करना-धरना कुछ नहीं सिर्फ बजाते गाल
लोकतंत्र ही बन गया लोकतंत्र का काल