भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"सजनी / भव्य भसीन" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=भव्य भसीन |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

20:34, 8 जून 2025 के समय का अवतरण

सजनी मैं राह तकूँ,
प्रियतम आस करूँ,
पिया देर करी नहीं आए।
कहाँ देर लगी वह न आए।

रैन सारी मैंने जाग के काटी,
आँख जली रो-रो उनको बुलाती।
किधर चलूँ कहाँ खोज करूँ,
पिया देर करी नहीं आए।
कहाँ देर लगी वह न आए।
सजनी...

पिया की छवि मैंने मन में बसा ली,
केश है कारे नज़रिया कारी।
कैसे प्राण रखूँ कैसे धीर धरूँ,
पिया देर करी नहीं आए।
कहाँ देर लगी वह न आए।
सजनी