भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"जब हम मिलते हैं / चन्द्र गुरुङ" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र गुरुङ |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
17:36, 14 जून 2025 के समय का अवतरण
आजकल जब हम मिलते हैं
चेहरे औपचारिकताएँ ओढ़कर आते हैं
दिल बड़ी मुश्किल से खुलते हैं
ज्यादा ही निपुण बनती हैं इतराती ख़ुशियाँ
आजकल जब हम मिलते हैं
होठों पर काग़ज़ी हँसी खिलती है
दुःख-दर्द चुपचाप छिप जाते हैं
कि, प्रकट हो सकते हैं हमारे अभाव
आजकल जब हम मिलते हैं
कृत्रिम मुस्कुराहटों की प्रदर्शनी लगती हैं
कुछ देर अपने-अपने गीतों को गाते
रहती है सब को छूटने की जल्दी
आजकल जब हम मिलते हैं
खिलते नहीं हैं दिलों में फूल।