भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"भाई कर ऊँच-नीच का ख्याल / निहालचंद" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=निहालचंद |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatHaryana...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

23:15, 16 जुलाई 2025 के समय का अवतरण

भाई कर ऊँच-नीच का ख्याल, बोझ बदनामी का ठावै,
क्यूँ दिल डूबर्या तेरा रे ॥टेक॥
किसनै सुख दे बीर पराई, कीचक मतना करै अंघाई,
मानज्या भाई करदे टाल, आदमी पीछे पिछतावै,
क्यूँ खोदै कुआ झेरा रे ।1।
रामचन्द्र जी से बैर लगावण, गया था सीता जी नै ठावण,
उस राजा रावण की ढाल, जगत मैं डूंडी पिटवावै,
लागज्या सबनै बेरा रे ।2।
मेरै लागै सै चोट जिगर पै, दुश्मन क़ब्ज़ा करैंगे नगर पै,
तेरे सिर पै खेलै काल, तू बिस्तर जमपुर जा लावै,
पाड़ कै यो तम्बू डेरा रे ।3।
निहालचंद माया ढकी धरी नै, परख लिए खोटी और खरी नै,
द्यूँ तेरै हूर परी नै घाल, ठेठ होली के दिन आवै,
और के तू जी लेगा मेरा रे ।4।