भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"चुनाव / अशोक अंजुम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |अनुवादक= |संग्रह=अशोक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

01:17, 27 जुलाई 2025 के समय का अवतरण

अशोक ‘अंजुम’
बरसात के मौसम में
कहीं भी निकल सकते हैं,
कहीं भी हो सकते हैं,
कहीं भी पहुँच सकते हैं,
साँप !
जूते के अंदर,
रसोई के डिब्बों के पीछे,
गैस सिलेंडर के नीचे,
सब्जी की टोकरी में,
गेहूँ की बोरी में,
अलमारी के तलवे में,
स्कूटर की डिक्की में,
सोफे के पैरों में,
इन दिनों ये
रहते नहीं हद में
रास्ता मिलते ही
घुस जाते हैं विधानसभा और संसद में!