भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"तीसरी आँख बनाम प्यादे / अशोक अंजुम" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अशोक अंजुम |अनुवादक= |संग्रह=अशोक...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

01:22, 27 जुलाई 2025 के समय का अवतरण

ये जो प्यादे हैं न,
ये हैं राजा की
तीसरी आँख के नियंत्रक!
तीसरी आँख अक्सर
इन्हीं के इशारों पर खुलती,
देखती,
बंद होती है!
वैसे राजा के पास
तीसरी आँख का होना,
सच में उसका राजा होना है।
राजा तीसरी आँख से देख सकता है -
दीवारों के पार,
आसमान से ऊपर,
पाताल से भी नीचे!
तीसरी आँख नहीं
तो कैसा राजा!!
प्रजा राजा से कम
उसकी तीसरी आँख से
अधिक प्रभावित रहती है
क्यों कि ये
कुछ का कुछ बना सकती है,
न होने को भी
होना बनाकर दिखा सकती है!