भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"अच्छी खबरें दिया करो / चन्द्र त्रिखा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:44, 18 अगस्त 2025 के समय का अवतरण

अच्छी खबरें दिया करो
सहज ज़िन्दगी ज़िया करो

सफर न जाने कितना हो
हर इक लम्हा ज़िया करो

स्वाद बदलने की खातिर
कभी कभी हंस लिया करो

सूरज चांद सलामी दें
ऐसा भी कुछ किया करो

भले वसूली जीरो हो
सुख के कर्ज़ दिया करो

अच्छी खबरें दिया करो
सहज ज़िन्दगी ज़िया करो