भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

"धड़कनों का हिसाब रखते हैं / चन्द्र त्रिखा" के अवतरणों में अंतर

Kavita Kosh से
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
(कोई अंतर नहीं)

22:45, 18 अगस्त 2025 के समय का अवतरण

धड़कनों का हिसाब रखते हैं
ज़ेहन में माहताब रखते हैं

अब कोई भी सवाल पूछो यक्ष
अब तो सबका जवाब रखते हैं

आंधियाँ इसको क्या बुझाएँगी
हाथ में आफताब रखते हैं

एक मुट्ठी तनी ही रहती है
दूसरी में गुलाब रखते हैं