भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"निपट अजनबी से लगते हैं / चन्द्र त्रिखा" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=चन्द्र त्रिखा |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पृष्ठ बनाया) |
(कोई अंतर नहीं)
|
22:47, 18 अगस्त 2025 के समय का अवतरण
निपट अजनबी से लगते हैं ये जाने पहचाने लोग
लेकिन दिल के पास लगे हैं अक्सर कुछ बेगाने लोग
दर्द की झीलें बदल गई हैं पथरीली चट्टानों में
दिल तो वादा-माफ गवाह है इतनी बात न माने लोग
जिंदादिल इंसान जिदंगी जीने का हक़ रखते हैं
बार-बार यह कह कर ख़ुद को लगते हैं भटकाने लोग
घर-घर अलख जगा कर ईसा सबसे सूली मांग रहा है
फिर कैसी घबराहट, क्यों कर लगते हैं कतराने लोग
सुनते हैं कल रात किसी ने हत्या कर दी सूरज की
सारा शहर फ़रार हुआ बस शेष रहे दीवाने लोग