भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"इक्कीस वर्ष होते होते / रवीन्द्र स्वप्निल प्रजापति" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
विनय प्रजापति (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: हमें अपने घर से टूट जाना चाहिए
टहनी पर खिले गुलाब की तरह इच्छित ...) |

पंक्ति 1: | पंक्ति 1: | ||
+ | {{KKGlobal}} | ||
+ | {{KKRachna | ||
+ | |रचनाकार=रवीन्द्र स्वप्निल प्रजापति | ||
+ | |संग्रह= | ||

हमें अपने घर से टूट जाना चाहिए
| हमें अपने घर से टूट जाना चाहिए

टहनी पर खिले गुलाब की तरह इच्छित होकर
| टहनी पर खिले गुलाब की तरह इच्छित होकर

17:52, 28 दिसम्बर 2008 का अवतरण
हमें अपने घर से टूट जाना चाहिए
टहनी पर खिले गुलाब की तरह इच्छित होकर
किसी पके फल की तरह स्वतः
या चिड़िया के बच्चों की तरह
हमें अपने घोंसलों से उड़ जाना चाहिए
जब हमारे माँ बाप यह देखने लगे कि
हमारे बाजुओं की पेशियाँ फूल आईं हैं
और हमारी बहनों के उभार खाते दूध
तो हमारी बहनों को पड़ोसी से प्यार करना चाहिए
या चले जाना चाहिए दोपहरी भर किसी आफिस में
हमारे थके- मांदे बुढ़ाते बाप जिनकी नसें धनुष की प्रत्यंचा सी टूट गई हैं
और मस्तक पर की सफेद बर्फ उग आई हो
न सम्हाल सकें अपना वासनातुर मन और पुराने विचारों का जाल न समेंट पाएँ
तो हमें इक्कीस वर्ष होते होते अपना घर छोड़ देना चाहिए