भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"हमने ही रखा था तुम्हारा नाम- शान्तनु / ध्रुव शुक्ल" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ध्रुव शुक्ल |संग्रह= }} <Poem> '''(मौत की मोटर-साइकिलों...) |
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) |
||
(इसी सदस्य द्वारा किया गया बीच का एक अवतरण नहीं दर्शाया गया) | |||
पंक्ति 2: | पंक्ति 2: | ||
{{KKRachna | {{KKRachna | ||
|रचनाकार=ध्रुव शुक्ल | |रचनाकार=ध्रुव शुक्ल | ||
− | |संग्रह= | + | |संग्रह=एक बूंद का बादल / ध्रुव शुक्ल |
}} | }} | ||
20:50, 29 दिसम्बर 2008 के समय का अवतरण
(मौत की मोटर-साइकिलों पर सवार युवाओं के लिए शोकगीत)
तुम्हें पुकारने के लिए
हमने ही रखा था तुम्हारा नाम-
शान्तनु !
अब तुम वहाँ चले गए
जहाँ हमारी आवाज़ नहीं जाती
अगर तुम हमारी ओर लौट सकते
तो हम भी कुछ दूर तक
तुम्हारी तरफ़ चले ही आते
पर अब हम क्या करें
तुम्हें कितना भी पुकारें
तुम अब हमारी सुनोगे नहीं
तुम तो बाहर ही चले गए
सब मौसमों से
हम यहाँ अकेले
ठण्ड में ठिठुर रहे हैं शान्तनु !
ओस की बूंदों की तरह तुम्हारी याद
सबकी आँखों से झर रही है।