भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"सरसों के भूत / तुलसी रमण" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह= ढलान पर आदमी / तुलसी रमण }} <poem> आ...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
12:05, 14 जनवरी 2009 के समय का अवतरण
आइए
भूत भगाने का दावा करते
सरसों के इन अभिमंत्रित
दानों के भीतर झाँक कर देखें
हरेक दाने में
उभर आएगा भूत
विकराल
भयंकर
विनाशकारी
सरसों के भूरे दाने में
समा जाते हैं
लाल, सफेद और काले
सभी रंगों के भूत
सरसों सफेद हो या भूरी
इसका फूलना
होता पीला
और गुण
चिकनापन
सरसों के दाने–दाने
में उग रहे हैं भूत
फूली सरसों का
हरेक खेत
दरिया है भूतों का
ऐसे सारे दरिया
जा मिलते हैं एक सागर में