भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"बच्चा-2 / तुलसी रमण" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
प्रकाश बादल (चर्चा | योगदान) (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=तुलसी रमण |संग्रह=ढलान पर आदमी / तुलसी रमण }} <poem> मा...) |
(कोई अंतर नहीं)
|
02:41, 15 जनवरी 2009 के समय का अवतरण
माँ की गोद में
दूध की धार में लीन
धार टूट जाने पर
पीटता माँ का वक्ष
गाची१ में बंधा
मां की पीठ पर सवार
कंधों से झूलता
वेणी से खेलता
दुनिया के खेल
माँ के हाथों की
उंगलियाँ मरोड़ता
गिनता
संसार की संख्याएं
माँ का हाथ लिए
जग के विस्तार में
बढ़ाने लगता अपना दूसरा हाथ
देखती रहती
माँ की आँख
पिघलता जाता
उसका अंतर
- १. कमर में बांधा जाने वाला वस्त्र -