भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
"ये कारवाने वक़्त कसक छोड़ जाएगा / ज्ञान प्रकाश विवेक" के अवतरणों में अंतर
Kavita Kosh से
(नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=ज्ञान प्रकाश विवेक |संग्रह=आंखों में आसमान / ज्ञ...) |
|||
पंक्ति 12: | पंक्ति 12: | ||
ड़ते हुए भी अपनी चहक छोड़ जाएगा | ड़ते हुए भी अपनी चहक छोड़ जाएगा | ||
− | + | जुगनू की सादगी का मैं कैसे करूँ बयाँ | |
− | + | ||
मर जाएगा मगर वो चमक छोड़ जाएगा | मर जाएगा मगर वो चमक छोड़ जाएगा | ||
09:02, 20 जनवरी 2009 का अवतरण
ये कारवाने वक़्त कसक छोड़ जाएगा
हर रास्ते पे अपने सबक़ छोड़ जाएगा
मारोगे तुम गुलेल परिन्दे को और वो
ड़ते हुए भी अपनी चहक छोड़ जाएगा
जुगनू की सादगी का मैं कैसे करूँ बयाँ
मर जाएगा मगर वो चमक छोड़ जाएगा
है चाँद तो लिक्खेगा मेरे हाथ पर नमन
आकाश है तो अपना उफ़क छोड़ जाएगा
उतरेगा बादलों की तरह लम्स जब तेरा
मेरी हथेलियों पे धनक छोड़ जाएगा
बारूद बन के आएगा वो मेरे घर कभी
कुछ दे न दे पर अपनी धमक छोड़ जाएगा
तू मानता है अपना मुकद्दर जिसे विवेक
ज़ख़्मों पे तेरे वो भी नमक छोड़ जाएगा.